रोडवेज बस स्टैंड के पीछे होटल के अंदर चल रही थी अनैतिक गतिविधि, पुलिस ने संचालक को पकड़ा
रोडवेज बस स्टैंड के पीछे होटल के अंदर चल रही थी अनैतिक गतिविधि, पुलिस ने संचालक को पकड़ा
चूरू। जिले के सरदारशहर में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रोडवेज बस स्टैंड के पीछे स्थित एक होटल पर छापा मारा। पुलिस के अनुसार, होटल की आड़ में कथित रूप से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार किया और मौके से एक युवती को सुरक्षित रेस्क्यू किया। मामले में पीटा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सरदारशहर में होटल की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पहले इसकी पुष्टि करने की योजना बनाई। इसके लिए बोगस ग्राहक भेजा गया। शुरुआती जानकारी की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने रोडवेज बस स्टैंड के पीछे स्थित होटल पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वार्ड 25 निवासी होटल संचालक को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से एक युवती को भी सुरक्षित बाहर निकालकर रेस्क्यू किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ