आपको भी करना है बीकानेर से होकर जाने वाली इन ट्रेनों में सफर तो पढ़े ये खबर
आपको भी करना है बीकानेर से होकर जाने वाली इन ट्रेनों में सफर तो पढ़े ये खबर
बीकानेर। रेलवे ने परिचालनिक कारणों से 12 रेलसेवाओं के मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। इसमें बीकानेर से होकर गुजरने वाली 2 ट्रेनें शामिल है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन गाड़ी संख्या 14701 श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 4 नवंबर से श्रीगंगानगर से निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी।
इस रेलसेवा के मार्ग के सोजत रोड, मारवाड़ जंक्शन, सोमेश्वर, जवाली, रानी, फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, मोरी बेड़ा, नाना, पिंडवाड़ा, स्वरूपगंज, आबूरोड, पालनपुर, छापी, सिद्धपुर, ऊंझा, मेहसाना, किलोल एवं साबरमती स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। ऐसे ही गाड़ी संख्या 12404, लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15 नवंबर से लालगढ़ से निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी। इस रेलसेवा के मार्ग के जयपुर, गांधीनगर, खातीपुरा, दौसा एवं बांदीकुई स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ