पति को सब्जी में जहरीला पदार्थ मिलाने का मामला, आरोपी पत्नी के साथ प्रेमी भी गिरफ्तार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। पत्नी द्वारा पति को मारने की नियत से सब्जी में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौड़, सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी विजेन्द्र सीला की टीम ने की है। पुलिस ने पूर्व में भी आरोपी महिला को गिरफ्तार किया था। इस सम्बंध में 27.05.2026 को प्रार्थी करणाराम ने मुक़दमा दर्ज करवाते हुए बताया था की उसके बेटे श्याम सुन्दर की शादी दो महिने पूर्व भगवती के साथ की थी पुत्रवधु निरन्तर लड़ाई झगड़ा करती थी।
जिसके चलते 22.05. 2026 को मेरी पुत्रवधू ने आपराधिक षडयंत्र रचते हुए अपने ही साथियों मानक एवं हरी के साथ मिलकर मेरे पुत्र को जान से मारने की नीयत से सब्जी में जहरीला पदार्थ खिला दिया।
जिस पर पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूर्व में पुलिस ने आरोपी महिला भगवती को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आज जांच के दौरान माणक कुमावत को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ