Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

6 hours ago
पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत 

श्रीगंगानगर। एक विवाहिता को उसके पति ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और लड़ाई झगड़ा करता रहता था। आग लगने से महिला 80 प्रतिशत झुलस गई। महिला को इलाज के लिए बीकानेर ले जाते हुए बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने पहले मृतका के भाई की शिकायत पर पहले हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसे अब हत्या के आरोप में बदल दिया गया है। वारदात में आरोपी पति भी झुलस गया है, जिसका जिला हॉस्पिटल में इलाज जारी है। 

मामले की जांच करे रहे जांच अधिकारी एसआई सुनील कुमार ने बताया कि मृतका के भाई कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन पूजा (35) को उसका पति सुल्तान राम (40) निवासी बैरां, पदमपुर (श्रीगंगानगर) आए दिन मारपीट और तंग परेशान करता था। जिससे परेशान होकर महिला करीब तीन माह पहले अपने मायके 3 एमएल आ गई थी। आरोपी ने 10 अगस्त की रात करीब ढाई बजे छत के रास्ते से घर में आकर सो रही पूजा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी मौके से बाइक लेकर भाग गया। पूजा को बीकानेर लेकर जाते रास्ते में 11 अगस्त को दोपहर में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को निगरानी में ले लिया है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: