नाबालिग को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने वाले हिस्ट्रीशीटर को भेजा जेल
नाबालिग को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने वाले हिस्ट्रीशीटर को भेजा जेल
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र इलाके की निवासी एक नाबालिग को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र नोसरिया को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां आरोपी को जेल भेजने के निर्देश दिए गए। थानाधिकारी कश्यपसिंह से मिली जानकारी के अनुसार 12 जुलाई को थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग ने आरोपी के खिलाफ डरा धमका कर, एक युवक के खिलाफ बयान दिलवाने और ब्लैकमेल करते हुए जबरदस्ती करने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। जिस पर पुलिस ने अनुसंधान के बाद आरोपीत राजेंद्र नौसरियां जो पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है को गिरफ्तार कर लिया पुलिस जांच के बाद न्यायालय में पेश करके आरोपी जेल भेज दिया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ