तेज रफ्तार ट्रेलर ने घोड़ी को मारी टक्कर, युवक ने कूदकर बचाई जान; घोड़ी की मौके पर मौत
तेज रफ्तार ट्रेलर ने घोड़ी को मारी टक्कर, युवक ने कूदकर बचाई जान; घोड़ी की मौके पर मौत
बीकानेर। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नोखा रोड पर रामदेव कॉलोनी के पास देर शाम हुआ। घोड़ी पर सवार 18-19 वर्षीय युवक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, घोड़ी पर युवक सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने घोड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर घोड़ी को कई फीट तक घसीटता हुआ ले गया।
हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और विरोध जताया।
घोड़ी मालिक और उनके परिचितों ने आर्थिक मुआवजे की मांग उठाई। सूचना मिलने पर गंगाशहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश कर स्थिति संभालने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ