Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर सहित इन जिलों में अगले इतने घंटों  में हो सकती है झमाझम बारिश, विभाग ने येलो अलर्ट जारी

rk
1 month ago
बीकानेर सहित इन जिलों में अगले इतने घंटों  में हो सकती है झमाझम बारिश, विभाग ने येलो अलर्ट जारी


बीकानेर सहित इन जिलों में अगले इतने घंटों  में हो सकती है झमाझम बारिश, विभाग ने येलो अलर्ट जारी
जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में एक तरफ भीषण गर्मी पड़ रही है, तो दूसरी तरफ कहीं-कहीं पर बारिश के अनुमान लगाए जा रहे हैं। मौसम विभाग के दोपहर 1.45 बजे आए नए अपडेट के अनुसार 3 घंटे में राजस्थान के 19 जिलों में हल्के से माध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, डीडवाना-कुचामन, जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, डीग, अलवर, कोटपूतली, बहरोड, खैरथल-तिजारा, टोंक तथा नागौर जिले में कहीं-कहीं हल्के से माध्यम में बारिश होने की संभावना है। साथ ही गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। येलो अलर्ट के अनुसार हवा की गति 30-40 ्यरूक्क॥ रहने की संभावना है।मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान के सभी शहरों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। वहीं फलोदी, चित्तौडग़ढ़, बीकानेर, चूरू में सबसे ज्यादा तापमान रहा। वहीं, 2 दिन लगातार सबसे गर्म रहे श्रीगंगानगर में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 24 मई से प्रदेश में फिर गर्मी ​पड़ेगी। हीटवेव का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार राज्य में 24 मई से गर्मी तेज होगी और तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि पश्चिमी जिलों में अत्याधिक हीटवेव और पूर्वी, उत्तरी जिलों में हीटवेव और वार्म नाइट का प्रभाव रहने की संभावना है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: