Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

लीज में चार साल तक जिप्सम खनन किया 2.16 करोड़ रुपए हड़पे, किश्तें भी नहीं चुकाईं

rk
3 months ago
लीज में चार साल तक जिप्सम खनन किया 2.16 करोड़ रुपए हड़पे, किश्तें भी नहीं चुकाईं

लीज में चार साल तक जिप्सम खनन किया 2.16 करोड़ रुपए हड़पे, किश्तें भी नहीं चुकाईं
बीकानेर खाजूवाला के चक 2बीआरडब्ल्यूएम में एक काश्तकार की लीज से चार साल तक जिप्सम का खनन किया। इसके लिए उसी की जेसीबी इस्तेमाल की और 2.16 करोड़ रुपए हड़प लिए। अब पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी।खाजूवाला में चक 2बीआरडब्ल्यूएम निवासी अब्दे खां के खेत में जिप्सम था। उसने 12 सितंबर, 18 को 0.9775 हेक्टेयर क्षेत्र में खान एवं भूविज्ञान विभाग से खनन पट्टा लिया। जिप्सम खनन के लिए जेसीबी मशीन फाइनेंस पर ले ली, लेकिन पुत्र की बीमारी के कारण वह काम नहीं कर सका। इस दौरान जिप्सम का कारोबार करने के वाले बज्जू के लोगों ने काश्तकार से संपर्क किया और उसकी लीज में जिप्सम खनन की मंशा जताई। आपसी बातचीत के बाद कारोबारियों ने अपनी फर्म रिषभ कन्स्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स के नाम से रवन्ना जारी कर जिप्सम का खनन शुरू कर दिया। खनन के लिए काश्तकार की ही जेसीबी मशीन इस्तेमाल की। आरोप है कि चार साल तक जिप्सम खनन के बाद 30 सितंबर, 25 को काश्तकार ने हिसाब किया तो पेंडिंग अमाउंट राशि रवन्ना और बैलेंस शीट के मुताबिक 2,16,21,029 रुपए बकाया रहे।काश्तकार ने रुपए मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में रुपए देने से मना कर दिया। काश्तकार ने इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी है कि बज्जू निवासी आरोपीरिषभकन्स्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स के प्रोपराइटर श्रवण कुमार बिश्नोई, राजाराम बिश्नोई, दिनेश बिश्नोई, सुनील बिश्नोई, लालचंद बिश्नोई, गोरधन बिश्नोई, सुशीला बिश्नोई और सुमित्रा बिश्नोई ने मिलकर साजिश रची औरधोखाधड़ी से जिप्सम की रकम हड़प ली। खाजूवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है जिसकी जांच एसएचओ सुरेन्द्र प्रजापत करे

ंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: