हरियालो राजस्थान अभियान: दियातरा विद्यालय में 101 पौधों का रोपण, विद्यार्थियों ने लिया संरक्षण का संकल्प
हरियालो राजस्थान अभियान: दियातरा विद्यालय में 101 पौधों का रोपण, विद्यार्थियों ने लिया संरक्षण का संकल्प
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दियातरा में आज हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के एनसीसी प्रभारी राजकुमार लोहार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय वन पौधशाला के प्रभारी वनपाल महावीर सिंह व शाला प्रभारी श्रीमती सीमा शर्मा के नेतृत्व में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं और विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने नीम, सहजन, शहतूत, पीपल,खेजड़ी, अंजीर, जामुन, आदि के 101 पौधे लगाए और उनकी सार सम्हाल की जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्राचार्य बुद्धराम बिश्नोई,भँवर लाल कड़ेला,बलजीत कौर,ममता उभा जोशी, केशूराम,किशन महाराज,छैलू महाराज व ग्रामीण जनों ने विद्यार्थियों व एनसीसी कैडेट्स के साथ मिलकर पौधरोपण का कार्य किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ