बीकानेर में DUSU संयुक्त सचिव लक्ष्य राज सिंह राठौड़ का भव्य स्वागत, युवाओं ने पहनाया साफा
बीकानेर में DUSU संयुक्त सचिव लक्ष्य राज सिंह राठौड़ का भव्य स्वागत, युवाओं ने पहनाया साफा
विक्रम सिंह सिसोदिया और करण सिंह नरूका के नेतृत्व में हुआ अभिनंदन, फूल-मालाओं और चंदन तिलक से किया स्वागत
बीकानेर। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) के ABVP संयुक्त सचिव लक्ष्य राज सिंह राठौड़ के बीकानेर आगमन पर युवाओं की ओर से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विक्रम सिंह सिसोदिया बड़ी बेरी और करण सिंह नरूका के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में लक्ष्य राज सिंह राठौड़ का चंदन तिलक लगाकर, फूल-मालाएं पहनाकर और साफा बांधकर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने लक्ष्य राज सिंह राठौड़ के व्यक्तित्व, व्यवहार और ऊर्जा की सराहना की। इस दौरान युवा नेतृत्व, सकारात्मक सोच और युवाओं की भागीदारी को लेकर भी उत्साह देखने को मिला।
स्थानीय युवा और गणमान्य लोग रहे मौजूद
स्वागत कार्यक्रम में सुरेंद्र मंडा, रवि बिरानिया, अजीत सिंह, अक्षय बिश्नोई और सुनील जोशी सहित कई स्थानीय युवा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथि का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। आयोजकों ने इसे युवाओं के बीच आपसी संवाद और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने वाला अवसर बताया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ