Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के 'नवोदय' का भव्य आगाज, 32 नए सदस्य जुड़े

Bansal sadi
2 weeks ago
रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के 'नवोदय' का भव्य आगाज, 32 नए सदस्य जुड़े

खुलासा न्यूज,बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के नवीन रोटरी वर्ष का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह 'नवोदय थीम के साथ आयोजित हुआ। समारोह में नई कार्यकारिणी ने सेवा वर्ष की जिम्मेदारी संभाली तथा क्लब की ओर से समाजसेवा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सेवा प्रकल्पों की शुरुआत की गई। समारोह के इंस्टालेंशन चेयरमेन एवं इस वर्ष के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बृजमोहन अग्रवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीलाल चांडक को पद एवं सेवा की शपथ दिलाई। उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए रोटरी के सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जताई।

 


कार्यक्रम में चीफ गेस्ट जेठानंद व्यास की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में क्लब के प्रयासों की सराहना की। वहीं ष्ठत्रहृ मनीष तपडिय़ा ने भी नई टीम को शुभकामनाएं एवं भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दीं।
32 नए सदस्यों का हुआ स्वागत
समारोह में रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन परिवार में 32 नए सदस्य शामिल हुए। नए सदस्यों के जुडऩे को क्लब के लिए नई ऊर्जा और सेवा कार्यों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

 


13 लाख रुपए का स्वर्ग रथ सेवा को समर्पित
समारोह का प्रमुख सेवा प्रकल्प 13 लाख रुपए की लागत से तैयार स्वर्ग रथ रहा। इसका पूरा व्यय रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन द्वारा किया गया है तथा इसका संचालन आचार्य धरणीधर ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। यह सेवा प्रकल्प जरूरतमंद परिवारों को अंतिम संस्कार के समय आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण मानवीय पहल है।


शेखर आचार्य बने मेजर डोनर लेवल- 2
कार्यक्रम में शेखर आचार्य द्वारा मेजर डोनर लेवल- 2 बनने पर विशेष सराहना की गई। उनके इस योगदान को रोटरी की सेवा भावना और सामाजिक प्रतिबद्धता का उल्लेखनीय उदाहरण बताया गया।
विभिन्न सेवा प्रकल्पों का शुभारंभ
रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन की ओर से समाजसेवा के तहत राजकीय विद्यालय, रेलवे क्रॉसिंग में बच्चों के लिए एक कमरे तथा पेयजल हेतु ठंडे प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

 


इसके साथ ही गजनेर में 250 पौधों का पौधारोपण किया गया। वहीं महानंद मंदिर में एक टीनशेड का उद्घाटन किया गया। इन सेवा प्रकल्पों के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बृजमोहन अग्रवाल, रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन अध्यक्ष श्री लाल चांडक, सचिव श्री नवरतन अग्रवाल सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।इन सेवा प्रकल्पों के माध्यम से शिक्षा, पर्यावरण, पेयजल एवं जनसुविधाओं के क्षेत्र में जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान करने का प्रयास किया गया।

 


समारोह में राजेश चूरा, अनिल माहेश्वरी एवं शशि मोहन मुंधड़ा सहित अनेक गणमान्यजनों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा विभिन्न रोटरी क्लबों के सदस्यों ने समारोह में उपस्थित होकर नई टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। नई कार्यकारिणी में श्री लाल चांडक ने अध्यक्ष, नवरतन अग्रवाल ने सचिव तथा शशि बिहानी ने कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली। नई टीम ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जल संरक्षण एवं जरूरतमंदों की सहायता सहित विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्यों को और गति देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। घनश्याम रामावत, निखिल माहेश्वरी, सुरेश राठी, आशीष चूरा, विमल चांडक, प्रभुलाल सेन, आलोक थिरानी, महेंद्र गट्टानी, गुलाब सोनी, गिरिराज जोशी,गौरीशंकर सोमानी,अमित आचार्य,केशव ओझा एवं प्रदीप सुथार सहित अनेक सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 'नवोदय के साथ रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन ने नई सोच, नई ऊर्जा और सेवा के नए संकल्प के साथ अपने नए रोटरी वर्ष की शुरुआत की।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: