Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

ग्राम रथ अभियान: 21 ग्राम पंचायतों के 5 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचाई योजनाओं की जानकारी

rk
7 hours ago
ग्राम रथ अभियान: 21 ग्राम पंचायतों के 5 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचाई योजनाओं की जानकारी

खुलासा न्यूज,बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर 28 अप्रैल से 17 मई तक आयोजित होने वाले ग्राम रथ अभियान के तहत रविवार को जिले की 21 ग्राम पंचायत में 5 हजार 970 ग्रामीणों को ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। गांव-गांव पहुंचे ग्राम रथों ने कला जत्थों के कलाकारों के साथ पारंपरिक तरीके से राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।

 


रविवार को लूणकरणसर विधानसभा के जामसर, दाउदसर, जलालसर, रायसर और रिड़मलसर, नोखा के घट्टू, गोविंदनगर, मैयासर में, श्रीडूंगरगढ़ के लालासर, कुचौर आथूनी और कुचौर अगुणी, खाजूवाला के शोभासर, कानासर, खारा, हुसंगसर, उदासर और नाल बड़ी तथा कोलायत विधानसभा के गडिय़ाला, गिराजसर व पैथडों की ढ़ाणी में अभियान का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने ग्राम रथ का स्वागत किया महिलाओं ने मंगल गीत गाकर इसकी अगवानी की। इस दौरान ग्रामीणों को अभियान से जुड़े 13 विभागों के  6 हजार 499 प्रचार साहित्य वितरित किए गए।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan
Share: