Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

छात्र से कुकर्म करने वाला सरकारी टीचर सस्पेंड, 42 दिन जेल में रहकर ड्यूटी जॉइन करने पहुंचा

Bansal
5 months ago
छात्र से कुकर्म करने वाला सरकारी टीचर सस्पेंड, 42 दिन जेल में रहकर ड्यूटी जॉइन करने पहुंचा

 छात्र से कुकर्म करने वाला सरकारी टीचर सस्पेंड, 42 दिन जेल में रहकर ड्यूटी जॉइन करने पहुंचा

चित्तौड़गढ़ में सरकारी टीचर पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज होने पर शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया। आरोप है टीचर ने हॉस्टल में पढ़ने वाले बच्चे के साथ 5 साल तक कुकर्म किया। दो साथियों के साथ मिलकर अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर धमकाते रहे। बच्चे के दोस्त से पिता को जानकारी मिलने के बाद 8 अगस्त 2025 को टोंक के थाने में पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया था। आरोपी टीचर मामले में 42 दिन जेल में रहा, लेकिन विभाग को भनक नहीं लगी। आरोपी ड्यूटी जॉइन करने पहुंच गया, जिसके शिक्षा विभाग ने बुधवार (15 अप्रैल) को कार्रवाई के आदेश जारी किए। चित्तौड़गढ़ जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया - आरोपी टोंक जिले का रहने वाला है। अक्टूबर में वह 4-5 दिन की छुट्टी लेकर गया था, लेकिन वापस स्कूल नहीं आया। बिना छुट्टी और कारण बताए गायब रहा और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए भागता रहा। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

वह 20 फरवरी से 10 अप्रैल तक टोंक जेल में बंद रहा। जेल से छूटने के बाद वह 13 अप्रैल को स्कूल में ड्यूटी जॉइन करने पहुंचा। प्राचार्य ने इसकी सूचना सीबीईओ को दी। आरोपी टीचर को ऑफिस बुलाया और चित्तौड़गढ़ डीईओ को अनुदेशक के निलंबन की अनुशंसा की। अनुदेशक 42 दिन जेल में रहकर आया था, इसलिए उसे निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: