सोना और चांदी इतने हजार रुपए तक हुए सस्ते... हफ्तेभर में क्रैश
सोना और चांदी इतने हजार रुपए तक हुए सस्ते... हफ्तेभर में क्रैश
कमोडिटी मार्केट से लेकर इंडियन बुलियन मार्केट तक सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. मौजूदा हफ्ते में सोना-चांदी बुरी तरह गिरा है. यह गिरावट तब आई है, जब भारत में शादियों का सीजन शुरू हो रहा है. वहीं दूसरी ओर, फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से दरों में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई है. IBJA के अनुसार, 16 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक सोने की कीमतों में करीब 11 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. 24 कैरेट सोने की कीमत 16 नवंबर को 1,34,380 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,23,584 रुपये पर आ चुकी है. इसी तरह, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,13,203 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 92,688 रुपये प्रति 10 ग्राम हो चुका है.
20 हजार रुपये सस्ती हुई चांदी
16 नवंबर को इंडियन बुलियन मार्केट में 1 किलो चांदी की कीमत 1,69,280 रुपये थी, जो अब घटकर 1,50,650 रुपये प्रति किलो हो चुका है. ऐसे में देखा जाए तो चांदी की कीमत एक हफ्ते के दौरान करीब 20 हजार रुपये गिरी है. रिकॉर्ड हाई लेवल से देखा जाए तो सोना 37 फीसदी तक गिर गया है. जनवरी में सोने ने रिकॉर्ड हाई लेवल लगाया था, जो 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था. हालांकि, उसके बाद से ही सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. अब 10 ग्राम सोने की वैल्यू 1.23 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुकी है. इसका मतलब है कि अपने हाई से सोना 70 हजार रुपये सस्ता हो चुका है.
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ