Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

घायल युवक की मौत चालक पर लापरवाही से बाइक चलाने का आरोप

Bansal
6 hours ago
घायल युवक की मौत चालक पर लापरवाही से बाइक चलाने का आरोप


घायल युवक की मौत चालक पर लापरवाही से बाइक चलाने का आरोप
श्रीडूंगरगढ़। दुर्घटना में युवक की हुई मौत के बाद मुकदमा हुआ दर्ज। परिवादी पूनम सिंह राजपूत ने पुलिस को दी जानकारी के अनुसार उसका भाई राजेन्द्रसिंह पुत्र सुलतानसिंह राजपुत निवासी पुन्दलसर गलेक्सी माइनिंग प्राइवेट कम्पनी बीदासर में नौकरी करता था, उसके साथ रुघनाथ नाम का आदमी भी इसी कम्पनी में नौकरी करता था। आठ अक्तूबर को रात को रुघनाथ के साथ राजेन्द्रसिंह मोटर साइकिल पर सवार होकर बीदासर जा रहे थे।रात्री के करीबन 1 बजे मोटर साइकिल बीदासर रोड़ पर माताजी मोड़ के पास पहुंची तो मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे मोटरसाइकिल पर पिछे बैठे राजेन्द्र सिह सडक़ पर गिर गया और उसको गंभीर चोटे आई। घायल को सुजानगढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां से सीकर के लिए रेफर कर दिया। सीकर में श्री कल्याण सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी इलाज के दौरान आज दिनांक 11 अक्टूबर को मृत्यु हो गई। मोटर साइकिल चालक पर लापरवाही से बाइक चलाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और हेड कांस्टेबल गणेशाराम को मामले की जांच सौ ंपी गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: