Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, एजेंसियों को भेजा मैसेज, होटल-रेस्टोरेंट सहित औद्योगिक ईकाइयों पर पड़ेगा असर

Bansal sadi
5 months ago
गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, एजेंसियों को भेजा मैसेज, होटल-रेस्टोरेंट सहित औद्योगिक ईकाइयों पर पड़ेगा असर


गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, एजेंसियों को भेजा मैसेज, होटल-रेस्टोरेंट सहित औद्योगिक ईकाइयों पर पड़ेगा असर
जयपुर। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब राजस्थान में दिखने लगा है। तेल कंपनियों ने रसोई गैस के घटते स्टॉक को देखते हुए कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर अघोषित रोक लगा दी है।
एजेंसियों को मैसेज करके कॉमर्शियल सिलेंडर के ऑर्डर नहीं लगाने के आदेश दिए हैं। केवल घरेलू उपयोग के सिलेंडर की डिलीवरी पर ही फोकस करने के लिए कहा गया है। कंपनियों ने देर रात ये निर्देश जारी किए हैं।
कंपनियों के इस निर्णय का असर अब औद्योगि​क ईकाइयों, रेस्टोरेंट्स और होटलों पर पड़ेगा। वहीं सावे शुरू होने के कारण शादी-समारोह में भी गैस सप्लाई की किल्लत देखने को मिल सकती है।
तेल कंपनियों के सब कुछ सामान्य के दावों के बीच अब आगामी निर्देशों तक कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई रोकने के लिए कहा है।
नाम न छापने की शर्त पर एक एजेंसी के डीलर्स ने बताया- कंपनियों की तरफ से कई एलपीजी डीलर्स को मैसेज किया गया है कि वर्तमान हालात को देखते हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की सप्लाई अगले आदेश तक रोक लें।
जिन डीलर्स के पास स्टॉक सीमित हैं, उनके नए ऑर्डर लेना कंपनियों ने बंद कर दिया। हालांकि तेल कंपनियों की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।
शादी समारोह पर दिख सकता है बड़ा असर
मार्च-अप्रैल में राजस्थान में शादियों का सीजन रहेगा। अगर मध्य-पूर्व के देशों में लम्बे समय तक युद्द चलता है तो गैस की किल्लत बढ़ जाएगी। क्योंकि भारत में 80 फीसदी गैस कतर, ईरान समेत अन्य देशों से आती है, जो फिलहाल बंद है। अगर कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति नहीं मिली तो बड़े पैमाने पर शादी-समारोह में खाना बनाना मुश्किल हो सकता है।
डिलीवरी की बुकिंग 25 दिन के अंतराल में
इससे पहले तेल कंपनियों ने रसोई गैस की बुकिंग पर भी सेंशन लगाई थी। कंपनियों ने सिलेंडर डिलीवरी के 25 दिन बाद नई बुकिंग लेने के निर्देश दिए थे। ताकि घरेलू सिलेंडर की सप्लाई को नियंत्रित रखा जा सके।
वहीं जब उपभोक्ता गैस की बुकिंग कर रहा है, तो उसे सिलेंडर की सप्लाई पहले जहां 2 से 3 दिन में हो जाती थी, वह अब सात दिन में या उससे ज्यादा दिनों के अंतराल में हो रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: