गुफा मंदिर परिसर में 14 लाख की लागत से नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का विधायक सिद्धि कुमारी ने किया उद्घाटन
गुफा मंदिर परिसर में 14 लाख की लागत से नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का विधायक सिद्धि कुमारी ने किया उद्घाटन
बीकानेर। पवनपुरी स्थित सुदर्शना नगर के गुफा मंदिर परिसर में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का उद्घाटन आज बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी द्वारा विधिवत रूप से किया गया। उद्घाटन समारोह में सनातन परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाए गए।
गुफा मंदिर अध्यक्ष हर्ष कुमार जग्गी ने बताया कि इस आरोग्य मंदिर के नए भवन का निर्माण लगभग 14 लाख रुपये की लागत से अमेरिका निवासी भंसाली परिवार के आर्थिक सहयोग से करवाया गया है।
इस अवसर पर विधायक सिद्धि कुमारी ने भामाशाह भंसाली परिवार का आभार जताते हुए कहा कि आरोग्य मंदिर के निर्माण से आसपास के चार वार्डों के हजारों नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि विधायक निधि से भी आरोग्य मंदिर के लिए आवश्यक चिकित्सा सामग्री उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पुखराज साध ने अपने संबोधन में कहा कि इस डिस्पेंसरी में सभी प्रकार की आवश्यक जांच सुविधाएं आगामी दो सप्ताह में शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
पार्षद भगवान सिंह मेड़तिया ने कहा कि आरोग्य मंदिर में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सभी मिलकर सामूहिक प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में भामाशाह जयचंदलाल डागा, राजू तनेजा, मोहन सुराणा, मनीष सोनी, कुणाल कोचर, विजय ऐलानी, अरुण सोलंकी, सुशील शर्मा, पवन भाटी, विजय सिंह, सुभाष जी, दीपक गुप्ता, सतीश शर्मा, अनिल तिवाड़ी, जितेंद्र जुनेजा, योगेंद्र सेवक, जीतू सेवक एवं तरुण नैयर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ