इस कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पर कैंपर में सवार युवकों ने बोला जानलेवा हमला, बुरी तरह घायल, पीबीएम में भर्ती
इस कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पर कैंपर में सवार युवकों ने बोला जानलेवा हमला, बुरी तरह घायल, पीबीएम में भर्ती
बीकानेर। बागड़ी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहे दिनेश सारण पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। नोखा क्षेत्र के कक्कू गांव घटना घटित हुई। जानकारी के अनुसार देर रात एक कैम्पर गाड़ी में सवार होकर आए युवाओं ने दिनेश सारण के साथ मारपीट की। हमले में दिनेश सारण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले नोखा के राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पांचू सीआई ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने देर रात घटनास्थल का दौरा किया और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। हमले के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश या पुरानी कहासुनी को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कैम्पर सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ