Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

जेजेएम घोटाले में पूर्व मंत्री गिरफ्तार, सुबह 4 बजे एसीबी पहुंची घर

rk
1 week ago
जेजेएम घोटाले में पूर्व मंत्री गिरफ्तार, सुबह 4 बजे एसीबी पहुंची घर

जेजेएम घोटाले में पूर्व मंत्री गिरफ्तार, सुबह 4 बजे एसीबी पहुंची घर

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व पीएचईडी मंत्री महेश जोशी को उनके जयपुर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। 900 करोड़ से अधिक के इस घोटाले में एसीबी की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। एसीबी के डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के नेतृत्व में SIT की टीम गुरुवार सुबह करीब 4 बजे जयपुर के सैन कॉलोनी स्थित जोशी के आवास पर पहुंची। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते टीम ने उन्हें हिरासत में लिया। जेजेएम घोटाले में यह पहली बार है, जब एसीबी ने सीधे पूर्व मंत्री पर शिकंजा कसा है। 

यह पूरा मामला केंद्र सरकार की 'जल जीवन मिशन' योजना से जुड़ा है, जिसका उद्देश्य हर घर तक नल से जल पहुंचाना था। आरोप है कि श्री गणपति ट्यूबवेल और श्री श्याम ट्यूबवेल कंपनियों ने इरकॉन इंटरनेशनल के फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाकर करोड़ों के टेंडर हासिल किए। गणपति ट्यूबवेल ने 859.2 करोड़ और श्री श्याम ट्यूबवेल ने 120.25 करोड़ के टेंडर धोखाधड़ी से हथियाए। आरोप है कि महेश जोशी ने मंत्री पद का दुरुपयोग करते हुए इन फर्मों को टेंडर दिलाने के बदले रिश्वत ली।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: