Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, लाठियां लेकर दौड़ते हुए युवकों का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Bansal sadi
2 weeks ago
घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, लाठियां लेकर दौड़ते हुए युवकों का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, लाठियां लेकर दौड़ते हुए युवकों का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

सूरतगढ़।  वार्ड नंबर 34 में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और बाइक में आग लगाने के मामले में पुलिस ने 10 नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें कई युवक हाथों में लाठियां लेकर गली में घूमते नजर आ रहे हैं। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक होशियार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार महिला  ने परिवाद देकर बताया कि सोमवार शाम उसकी और मनदीप सिंह की कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते कमल, निरंजन सिंह, विक्रम, फारूक, विजय, पंकज, बाबू खान, पवन भाटी, अजय और मोनू सहित अन्य लोग रात में उनके घर में घुस आए।

आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट की और घर में रखे टीवी, फ्रिज सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ की। इसके बाद घर में खड़ी नई बाइक को बाहर गली में ले जाकर लाठियों से क्षतिग्रस्त किया और उसमें आग लगा दी। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में कई युवक लाठियां लेकर गली में भागते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर भी आरोपियों की पहचान और घटना में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: