Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर की पाँच बेटियाँ सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिनिधित्व

Bansal
6 hours ago
बीकानेर की पाँच बेटियाँ सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिनिधित्व


बीकानेर की पाँच बेटियाँ सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिनिधित्व
बीकानेर। बीकानेर के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि हरियाणा के कैथल में 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बीकानेर की पाँच प्रतिभाशाली बालिका मुक्केबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
इस प्रतियोगिता में बीकानेर की गर्विता चौधरी, बेनेश, हर्षिता पंचारिया, कृति व्यास एवं वंशिका व्यास भाग लेकर अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। इन पाँचों खिलाडिय़ों के चयन से बीकानेर के खेल जगत में खुशी का माहौल है। सभी को उम्मीद है कि ये खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बीकानेर का नाम रोशन करेंगी।
विशेष उल्लेखनीय है कि गर्विता चौधरी इससे पूर्व भी अनेक राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनके अनुभव और उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए इस प्रतियोगिता में भी उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। खेल प्रेमियों को विश्वास है कि गर्विता अपने दमदार प्रदर्शन से बीकानेर के लिए स्वर्ण पदक जीतने में सफल होंगी।इस उपलब्धि पर बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़, ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप सिंह शेखावत, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मकबूल हुसैन सोढ़ा, कोच विजेन्द्र रंगा, बॉक्सिंग संघ की आयोजन समिति के चेयरमैन एवं पूर्व सरपंच राजपाल कुल्हरी, बास्केटबॉल के पूर्व कप्तान दानवीर सिंह भाटी, भैरुरतन ओझा, शीशपाल सिंह शेखावत, सीताराम सियाग, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार व्यास एवं भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: