Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कार्रवाई के डर से ट्रेन से पहुंचे निर्दलीय पार्षद, समर्थकों के साथ पहुंचे और बना लिया अपना सभापति

Bansal
6 hours ago
कार्रवाई के डर से ट्रेन से पहुंचे निर्दलीय पार्षद, समर्थकों के साथ पहुंचे और बना लिया अपना सभापति

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले में निकाय चुनावों को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद निर्दलीयों ने दोनो पार्टियों के बिना ही अपना बोर्ड बना लिया। दरअसल निर्दलीय पार्षदों ने चुनाव जीतकर ये बता दिया था कि जनता हमारे साथ है। जिसके बाद कई तरह से निर्दलीय पार्षदों को दबाने का प्रयास किया गया।

 

 निर्दलीय प्रत्याशी मंजू रिणवा ने 35 वोट हासिल कर सभापति पद पर जीत दर्ज की। भाजपा की विनीता बत्तरा को 16 और कांग्रेस की सुशीला खीचड़ को 9 वोट मिले। इस तरह मंजू रिणवा ने भाजपा प्रत्याशी को 19 वोटों से हराया।मंजू रिणवा की जीत के साथ ही हनुमानगढ़ नगर परिषद में निर्दलीयों का बोर्ड बन गया। परिणाम सामने आते ही नगर परिषद परिसर में समर्थकों ने जश्न मनाया।

 

सभापति चुनाव से पहले ही हनुमानगढ़ में निर्दलीय पार्षदों की ताकत नजर आ गई थी। सोमवार सुबह पूर्व सभापति सुमित रिणवां के नेतृत्व में 35 निर्दलीय पार्षद नगर परिषद पहुंचे। भाजपा के 16 और कांग्रेस के 9 पार्षद भी मतदान के लिए पहुंचे। मतदान से पहले परिषद परिसर में शक्ति प्रदर्शन जैसा माहौल रहा। इससे पहले सुबह करीब 5 बजे रेलगाड़ी से हनुमानगढ़ पहुंचे निर्दलीय पार्षदों को समर्थकों ने घेरकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। इसके बाद गुरुद्वारा सिंह सभा में भी बड़ी संख्या में समर्थक जुटे। सभी निर्दलीय पार्षदों को एक साथ मतदान केंद्र ले जाने की तैयारी की गई।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: