Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर:  अब टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और बैंक खाते सीज तक की कार्रवाई

rk
1 month ago
बीकानेर:  अब टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और बैंक खाते सीज तक की कार्रवाई

बीकानेर:  अब टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और बैंक खाते सीज तक की कार्रवाई

बीकानेर। कर बकाया और अवैध रूप से चलने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। मार्च माह के केवल 12 दिन शेष हैं और बीकानेर रीजनल में अब तक 39 करोड़ रुपए की वसूली हो चुकी है। विभाग ने शेष दिनों में 10 करोड़ रुपए और वसूलने का लक्ष्य रखा है। क्षेत्रीय प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल पंड्या के अनुसार विशेष अभियान के तहत सघन जांच में अब तक 237 वाहनों को जब्त किया जा चुका है। वहीं करीब 3 हजार वाहन मालिकों को कर जमा कराने के लिए अंतिम नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन कई अब भी भुगतान नहीं कर रहे हैं।
19 दिन में 2412 चालान, 2.78 करोड़ वसूले एक मार्च से 18 मार्च तक विभाग ने ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार सहित विभिन्न मामलों में 2412 चालान किए हैं। इनसे 2 करोड़ 78 लाख 52 हजार रुपए की वसूली की गई। इनमें 804 ओवरलोड वाहनों के चालान से ही 1 करोड़ 46 लाख 78 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।
 
अंतिम नोटिस के बावजूद टैक्स जमा नहीं कराने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। 15 मार्च के बाद बकाया पर 3 प्रतिशत पेनल्टी के साथ ऑनलाइन चालान बनाए जा रहे हैं। विभाग अब वाहन जब्ती के साथ-साथ चल-अचल संपत्तियों की कुर्की और बैंक खातों को सीज करने तक की कार्रवाई करेगा। जिले के प्रमुख मार्गों, शहर के प्रवेश द्वारों और संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे चेक पोस्ट और मोबाइल प्रवर्तन दल तैनात किए गए हैं। एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरों और डिजिटल डेटाबेस के जरिए बकाया वाहनों की तुरंत पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: