Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सीएम के रोड़ शो के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह, अंतिम तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

Bansal sadi
7 hours ago
सीएम के रोड़ शो के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह, अंतिम तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में चल रही नकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों, पारदर्शी कार्यशैली और विकास के विजन को लेकर आमजन में सकारात्मक वातावरण है।

 


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे और भव्य रोड शो के बाद शहर सहित जिले के नगर निगम एवं नगर पालिका क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल और अधिक मजबूत हुआ है। बीकानेर शहर से लेकर जिले के विभिन्न निकाय क्षेत्रों तक भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की नीतियों एवं विकास कार्यों पर जनता के विश्वास, संगठन की मजबूत तैयारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर बीकानेर नगर निगम सहित जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं में भाजपा को समर्थन मिल रहा है । जनता के आशीर्वाद से नगर निगम बीकानेर सहित जिले के निकायों में कमल का फूल खिलाने का संकल्प कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

 


भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता लगातार डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और भाजपा के संकल्प को जनता के सामने रख रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान आमजन का उत्साह और भाजपा के प्रति समर्थन बढ़ता दिखाई दे रहा है।

 


केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री मिथिलेश गौतम, चुनाव समन्वयक राजेंद्र गहलोत, चुनाव प्रभारी महावीर सैनी एवं आईदान सिंह भाटी लगातार चुनावी तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। वरिष्ठ नेता धरातल पर कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद कर रहे हैं, वार्ड स्तर तक चुनावी गतिविधियों का फीडबैक ले रहे हैं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

 


वहीं बीकानेर पूर्व से सिद्धि कुमारी, बीकानेर पश्चिम से जेठानंद व्यास, लूणकरणसर से सुमित गोदारा, खाजूवाला से विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ से ताराचंद सारस्वत, कोलायत से अंशुमान सिंह भाटी तथा नोखा से बिहारीलाल विश्नोई ने अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी मोर्चा संभाल रखा है। सभी नेता और कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं।


भाजपा नेताओं ने कहा कि नगर निगम एवं नगर पालिका चुनाव केवल स्थानीय निकाय का चुनाव नहीं है, बल्कि यह शहरों के विकास, बेहतर सुविधाओं, स्वच्छता, सड़क, पानी, बिजली, प्रकाश व्यवस्था, आधारभूत ढांचे और सुशासन से जुड़ा चुनाव है। भाजपा का लक्ष्य स्थानीय निकायों को मजबूत बनाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा शहरों को आधुनिक, स्वच्छ और विकसित बनाना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में देश और प्रदेश में चल रहे विकास एवं जनकल्याण के कार्यों पर जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: