Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

गंगाशहर थाना इलाके में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, लाठी डंडों से वृद्ध को पीटा

Bansal
2 months ago
गंगाशहर थाना इलाके में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, लाठी डंडों से वृद्ध को पीटा

 

गंगाशहर थाना इलाके में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, लाठी डंडों से वृद्ध को पीटा
 बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के किसमीदेसर में जमीन विवाद को लेकर एक 70 वर्षीय वृद्ध के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर हुए झगड़े में वृद्ध के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने सात नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार किसमीदेसर निवासी गुडिय़ा गहलोत पत्नी कन्हैयालाल गहलोत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादिया ने बताया कि उसके ससुर छगनलाल का खसरा नंबर 1225/533 में 0.2500 हेक्टेयर भूमि में हिस्सा है। उक्त जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और सहायक कलेक्टर बीकानेर शहर की ओर से स्टे भी जारी है।
आरोप है कि 18 जुलाई को जब छगनलाल व परिवार के लोग जमीन पर गए तो वहां सांवरलाल, उसकी पत्नी कांता, पुत्र दीपक व सुभम तथा पुत्रियां भावना, आरती और कविता निर्माण कार्य कर रहे थे। स्टे के बावजूद निर्माण करने से मना करने पर आरोपियों ने कथित रूप से विवाद करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
रिपोर्ट में बताया गया कि मारपीट के दौरान छगनलाल को धक्का देकर गिरा दिया गया और पैर पर लाठी मारी गई, जिससे उन्हें चोट आई। उपचार के दौरान ट्रोमा सेंटर में जांच में पैर में फ्रैक्चर की बात सामने आई। वहीं परिवादिया के साथ भी धक्का-मुक्की करने और मंगलसूत्र गिरने का आरोप लगाया गया है, जिसे बाद में वापस मिलना बताया गया।
गंगाशहर थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर सांवरलाल सहित सात लोगों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल सवाई सिंह को सौंपी गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: