Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

श्री बीकानेर महिला मंडल स्कूल में नए सत्र का हुआ शुभारम्भ, नन्हे विद्यार्थियों ने किया हवन, गुरुजनों का लिया आशीर्वाद

Bansal sadi
4 months ago
श्री बीकानेर महिला मंडल स्कूल में नए सत्र का हुआ शुभारम्भ, नन्हे विद्यार्थियों ने किया हवन, गुरुजनों का लिया आशीर्वाद
श्री बीकानेर महिला मंडल स्कूल में नए सत्र का हुआ शुभारम्भ, नन्हे विद्यार्थियों ने किया हवन, गुरुजनों का लिया आशीर्वाद
शिक्षा के साथ संस्कारों की सीख भी जरुरी : गजेन्द्र सिंह राठौड़
 
बीकानेर। श्री बीकानेर महिला मंडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पारंपरिक हवन और पूजा-अर्चना के साथ की गई। एसबीएमएम के डायरेक्टर गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विद्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खास बात यह थी कि नन्हें बच्चों ने हवन में आहुतियों दी और संस्कारों की सीख गुरुजनों से ली। डायरेक्टर गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मुख्य उद्देश्य यही था कि बच्चों का शिक्षण सत्र सकारात्मक ऊर्जा के साथ शुरू हो और उन्हें संस्कारों व नैतिकता की सीख मिले। हवन में प्रिंसिपल संजू कंवर राठौड़-डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने सभी बच्चों से आहुतिया दिलवाई और बड़ों के सम्मान, अनुशासन आदि की सीख दी। इसके साथ ही विद्यालय में स्वच्छता, समय की पाबंदी और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। आयोजन में आशा स्वामी, तरुणा शर्मा, दीप कंवर, नानू कंवर, पूजा, जोया आरजू, मोहित मित्तल, दीप्ति मोदी, पूनम दैय्या, रुपाली, नीलम प्रजापत, विजय सिंह, अंकुश, जैस्मिन जैना आदि की सहभागिता रही। गौरतलब है कि श्री बीकानेर महिला मंडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स गतिविधियां भी उत्साह के साथ करवाई जाती है। सुबह स्कूल व शाम को खेल प्रशिक्षण भी दिया जाता है। जिसमें मुख्यत: टेबल टेनिस बैडमिंटन, जूडो कराटे, खोखो व नेटबॉल आदि खेल सिखाए जाते हैं। पिछले वर्ष भी खेल स्पर्धाओं में विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। प्ले ग्रुप से 12वीं तक आटर््स, कॉमर्स व साइंस के विद्यार्थियों का इस बार का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: