बीकानेर में जल्द दौड़ेंगी ई-बसें, इतने रूट तय, जाने कौन-कौनसे एरिया जुड़ेंगे
बीकानेर में जल्द दौड़ेंगी ई-बसें, इतने रूट तय, जाने कौन-कौनसे एरिया जुड़ेंगे
बीकानेर। शहर में जल्द ही पीएम ई-बस सेवा शुरू हो सकती है। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ते हुए 25 रूट प्रस्तावित किए गए हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक बसों का अधिकृत शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। ई-बस सेवा शुरू होने के बाद महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी से देशनोक और घड़सीसर से गंगाशहर तक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने बताया कि अब तक चार बसें बीकानेर पहुंच चुकी हैं, जबकि अन्य बसें अभी आनी हैं। बसों का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 15 अगस्त से बस सेवा शुरू करने का अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं है। बीडीए सेक्रेटरी सिद्धार्थ ने बताया कि फिलहाल रूट तय कर लिए गए हैं और बसों का संचालन भी जल्द शुरू हो जाएगा। प्रस्तावित रूटों में शहर के प्रमुख अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शिक्षण संस्थान, औद्योगिक क्षेत्र और बाजारों को जोड़ा गया है। इसके साथ ही देशनोक, नापासर, पलाना, उदयरामसर, सुजानदेसर और खारा जैसे बाहरी क्षेत्रों को भी ई-बस सेवा से जोड़ने की योजना है।
ई-बस सेवा के लिए तैयार किए गए प्रस्तावित रूटों में अलग-अलग इलाकों को जोड़ने की योजना है। इन रूटों पर संचालन शुरू होने के बाद शहर के लोगों के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों को भी सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ