बीकानेर के डॉ. शशिकांत अग्रवाल बने डॉक्टर्स नेशनल गोल्फ टूर्नामेंट में विजेता
बीकानेर के डॉ. शशिकांत अग्रवाल बने डॉक्टर्स नेशनल गोल्फ टूर्नामेंट में विजेता
जयपुर। तीसरा नेशनल डॉक्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट रविवार को रामबाग गोल्फ क्लब, जयपुर में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट में 16 राज्यों के 120 डॉक्टर गोल्फर्स ने भाग लिया।
कड़े मुकाबले में बीकानेर के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शशिकांत अग्रवाल ने सीनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. अग्रवाल ने प्रथम डॉक्टर्स नेशनल गोल्फ टूर्नामेंट में भी ओवरऑल विजेता का खिताब जीता था।
अन्य हैंडीकैप कैटेगरी में डॉ. हेमेन्द्र, डॉ. निशांत गुप्ता और डॉ. अनुज जैन विजेता रहे। समापन समारोह में राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री भास्कर ए. सावंत ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ