Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

94 साल बाद गुरु-राहु, मंगल-शुक्र और सूर्य के दुर्लभ योग में मनेगी दीपावली, जानिए राशियों पर असर और उपाय

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
9 hours ago
94 साल बाद गुरु-राहु, मंगल-शुक्र और सूर्य के दुर्लभ योग में मनेगी दीपावली, जानिए राशियों पर असर और उपाय

94 साल बाद गुरु-राहु, मंगल-शुक्र और सूर्य के दुर्लभ योग में मनेगी दीपावली, जानिए राशियों पर असर और उपाय

आज (रविवार, 8 नवंबर) दीपावली पर गुरु की केतु के साथ युति और गुरु-राहु की परस्पर एक दूसरे पर दृष्टि है। मंगल, शुक्र और सूर्य नीच राशि में हैं। नीच राशि में स्थित मंगल की सूर्य और राहु दोनों पर दृष्टि बनी हुई है। आज स्वाति नक्षत्र रहेगा, जिसका स्वामी राहु है। इस नक्षत्र और इन योगों में सफेद हाथी पर सवार माता लक्ष्मी को पूजन करना श्रेष्ठ माना जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, सूर्य, मंगल और शुक्र नीच राशि में स्थित हैं और गुरु-केतु की युति के साथ उनकी राहु पर दृष्टि के साथ राहु पर मंगल की भी दृष्टि है। यह योग दीपावली पर 94 वर्षों के बाद बन रहा हैं। इससे पूर्व 29 अक्टूबर 1932 को इस योग में दीपावली मनाई गई थी। इस वर्ष राहु के नक्षत्र के योग के साथ और मंगल-गुरु की राहु पर दृष्टि होने से यह व्यापार के लिए अति उत्तम समय है। लाभ वृद्धि के साथ सभी को सुख की प्राप्ति होगी। नए कार्य शुरू होंगे और पिछले कई वर्षो से चली आ रही समस्याएं खत्म होंगी।

जानिए सभी 12 राशियों के लिए दीपावली पर इन योगों का कैसा असर हो सकता है और राशि अनुसार उपाय…

मेष राशि : आपके लिए दीपावली व्यापार और करियर में नए अवसर लेकर आएगी। भूमि, भवन और संपत्ति से जुड़े कार्यों में आ रही रुकावटें खत्म हो सकती हैं और काम में तेजी आएगी। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं।
उपाय : दीपावली की पूजा के समय मां लक्ष्मी को 11 कौड़ियां अर्पित करें।

वृषभ राशि : शुक्र का नीच भंग राजयोग आपके लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा। वाहन, वस्त्र या इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े व्यवसायों में लाभ हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
उपाय : दीपावली की रात सफेद मिठाई का भोग मां लक्ष्मी को लगाएं और कमल का फूल चढ़ाएं।

मिथुन राशि : राहु और गुरु के प्रभाव से नए विचार और योजनाएं व्यापारिक लाभ में बदलेंगी। पिछले कई वर्षों से चली आ रही मानसिक और वित्तीय समस्याएं खत्म होंगी। आय के नए स्रोत बनेंगे।
उपाय : पूजा में मां लक्ष्मी के सामने घी का नौ बत्तियों वाला दीपक जलाएं और ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद मंत्र का 108 बार जप करें।

कर्क राशि : मंगल की दृष्टि और ग्रहों का योग अशुभ योगों से मुक्ति दिलाएगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। निर्माण या सीमेंट-लोहे से जुड़े कारोबारियों को धन लाभ हो सकता है।
उपाय : मां लक्ष्मी को कलावा (मौली) और गुलाल चढ़ाएं, साथ ही पूजा के बाद किसी कन्या को खीर का प्रसाद खिलाएं।

सिंह राशि : शनि और गुरु के प्रभाव से मान-सम्मान और व्यापार में वृद्धि हो सकती है। अटके हुए सरकारी कार्य पूरे होंगे और नए व्यापारिक संबंध स्थापित होंगे।
उपाय : दीपावली की शाम को मां लक्ष्मी की पूजा में एक चांदी का सिक्का रखें और उस पर चंदन का तिलक लगाकर पूजा करें।

कन्या राशि : शुक्र और शनि के प्रभाव से व्यापार में तेजी का माहौल रहेगा। वस्त्र, मोबाइल और केमिकल से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सकता है। नई नौकरी या कार्य की शुरुआत के लिए उत्तम समय है।
उपाय : मां लक्ष्मी को पान का बीड़ा चढ़ाएं और तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाएं।

तुला राशि : धन लाभ के योग बनेंगे। लंबे समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारिक निवेश के लिए यह अवधि अत्यंत फलदायी रहेगी।
उपाय : दीपावली पूजन में श्रीयंत्र की स्थापना करें और मां लक्ष्मी को गुलाब का अत्तर (इत्र), मखाने की खीर अर्पित करें।

वृश्चिक राशि : मंगल की सूर्य और राहु पर दृष्टि से आपके साहस और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। समाज में प्रभाव बढ़ेगा।
उपाय : मां लक्ष्मी को लाल वस्त्र और शंख अर्पित करें। रात के समय कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

धनु राशि : मीन राशि में स्थित शनि और गुरु-केतु की युति आध्यात्मिक और आर्थिक दोनों रूपों में मजबूती देगी। पुराने कर्ज चुकता होंगे और व्यवसाय में स्थिरता आएगी।
उपाय : मां लक्ष्मी को पीले फल और केसरयुक्त खीर का भोग लगाएं। ॐ महालक्ष्मी नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

मकर राशि : तेल, लोहा, वाहन और सीमेंट के कारोबारियों के लिए यह समय शुभ रह सकता है। कार्यस्थल पर सम्मान में वृद्धि होगी और रुकी हुई योजनाओं में गति आएगी।
उपाय : पूजा स्थल पर दक्षिणवर्ती शंख रखें और उसमें जल भरकर मां लक्ष्मी की आरती के बाद पूरे घर में छिड़कें।

कुंभ राशि : शनि की स्थिति और ग्रहों के दुर्लभ संयोग से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नए कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है, जिससे दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा।
उपाय : दीपावली की रात मां लक्ष्मी के साथ-साथ कुबेर देव का पूजन करें और घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं।

मीन राशि : आपकी राशि के स्वामी गुरु की केतु के साथ युति और राहु की दृष्टि से व्यापारिक क्षेत्र में विस्तार होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और शांति प्राप्त होगी।
उपाय : दीपावली की पूजा में मां लक्ष्मी को हल्दी की 5 गांठें अर्पित करें और पूजन के बाद उन्हें पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: