Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

डीजे से परेशान आमजन ने पुलिस थाने में दी शिकायत, 10 बजे बंद हो डीजे

Bansal
5 hours ago
डीजे से परेशान आमजन ने पुलिस थाने में दी शिकायत, 10 बजे बंद हो डीजे


डीजे से परेशान आमजन ने पुलिस थाने में दी शिकायत, 10 बजे बंद हो डीजे
 बीकानेर। अभी शादियों का सीजन चल रहा है जिसकों लेकर प्राय: सभी भवन बुक है भवनों ने आधी रात तक डीजे बजते रहते है इनको रोकने वाले कोई नहीं है। जबकि बच्चों के अद्र्धवार्षिक परीक्षा 25 नव. से शुरु हो रही है। उसके बावजूद भी बीकानेर पुलिस एक भी भवन में जाकर कार्यवाही नहीं की है। अगर देखा जाये तो  शहर के नत्थुसर गेट, जस्सूसर गेट, गोपेश्वर बस्ती, हरलोई हनुमान मंदिर सहित कई जगहों पर भवन बने है। इन भवनों व घरों के बाहर सुबह चार बजे तक डीजे बजते है। मोहता सराय में बने भवनों व घरों में डीजे इतने तेज बजते है जिससे पूरा मौहल्ला परेशान है। मजे की बात तो यह है अगर पुलिस कोई फोन करते है तो पुलिस डीजे वाले घर में आकर बताती है कि आपके ही पडौसी ने शिकायत की है। जिससे झगड़े भी होते है। इसी को  जस्सूसर गेट के अंदर स्थित विवाह भवनों में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर स्थानीय निवासियों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में नया शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग की गई है।
शिकायत में बताया गया है कि जस्सूसर गेट क्षेत्र में पुष्करणा भवन, बजरंग भवन, हरी हेरिटेज भवन, सीताराम भवन भाग-1, सीताराम भवन भाग-2 और मोहता जसवंत भवन सहित 

कई विवाह एवं समारोह स्थल संचालित हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन भवनों में शादी-विवाह और अन्य आयोजनों के दौरान रात्रि 10 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे साउंड बजाया जाता है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि तेज आवाज के कारण बच्चों, बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों और अन्य निवासियों की नींद प्रभावित होती है।निवासियों ने पुलिस से मांग की है कि संबंधित विवाह भवन संचालकों और डीजे संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन करने के लिए पाबंद किया जाए। साथ ही रात्रि 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: