बारहगुवाड़ के युवाओं की उम्मीदों पर कुछ दुकानदारों ने फेरा पानी, फिर खोली दुकानें रात तक
बारहगुवाड़ के युवाओं की उम्मीदों पर कुछ दुकानदारों ने फेरा पानी, फिर खोली दुकानें रात तक
बीकानेर। पिछले काफी लंबे समय से शहर में अपराध का ग्राफ बढ़ा है जिसको लेकर पुलिस भी लगातार कार्यवाही कर रही है। इसके बावजूद तस्कर नशे बेचने में इतने माहिर है कि पुलिस की आंखों में काजल डालकर नशा बचकर जाते है। इसको लेकर शहर के बारह गुवाड चौक के युवाओं व दुकानदारों ने मिलकर चौक में स्थित सभी दुकानों को 12:30 बजे तक बंद करने का निर्णय लिया। दो तीन दिन तो सभी ने दुकानें बंद करनी शुरु कर दी लेकिन दो तीन दुकानदारों ने अपना फायदा देखते हुए वापस दुकानें खोलने शुरु कर दी। जिसका सभी ने विरोध किया है। युवाओं ने कहा कि कई बार देखा है शहर के बाहरी इलाको में रात को अपराध करके शहर में खाने पीने की दुकानों पर आ जाते है और शहर से भी कई बाइकें व अन्य चोरी की वारदाते हो रही है। इसको ध्यान में रखते हुए चौक के युवाओं व दुकानदारों ने सामूहिक निर्णय लिया। उसके बाद भी दो तीन दुकानदारों ने वापस रात के दो बजे तक दुकानें खोलनी शुरु कर दी। जिसका विरोध सभी ने किया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ