Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नगर निकाय चुनावों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर द्वारा समितियों का गठन

6 hours ago
नगर निकाय चुनावों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर द्वारा समितियों का गठन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर प्रवक्ता भीखाराम मेघवाल ने बताया कि नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर द्वारा संगठनात्मक स्तर पर विभिन्न समितियों का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के निर्देशानुसार बीकानेर नगर निगम चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया गया है।


जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने बताया कि घोषणा पत्र समिति शहर के सभी वार्डों से संबंधित जनसमस्याओं, स्थानीय आवश्यकताओं एवं आमजन की अपेक्षाओं को संकलित कर कांग्रेस पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र के लिए महत्वपूर्ण सुझाव एवं प्रस्ताव तैयार करेगी।


समिति का उद्देश्य ऐसा जनहितैषी एवं व्यवहारिक घोषणा पत्र तैयार करना है, जिसमें शहर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, सीवरेज, यातायात, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक न्याय तथा मूलभूत नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।इस समिति में एक संयोजक तथा 10 सहसंयोजक बनाये गये हैं।
संयोजक पूर्व महापौर, चैयरमेन हाजी मकसूद अहमद है तथा सह संयोजक परमानन्द गहलोत, शांतिलाल मोदी, निर्वतमान नेताप्रतिपक्ष चेतना चौधरी, पूर्व नेताप्रतिपक्ष जावेद परिहार, नंदलाल जावा,मौला बक्श, धर्मवीर नाहटा, नितिन वत्सस,आशा स्वामी, गजानंद शर्मा शामिल हैं।

संगठन महासचिव रमजान कच्छावा ने बताया कि समिति आमजन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न वर्गों से सुझाव लेकर उन्हें घोषणा पत्र में शामिल करने का प्रयास करेगी, ताकि आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस का घोषणा पत्र बीकानेर की जनता की आवाज और शहर के विकास का संकल्प पत्र बन सके।
जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर द्वारा निकाय चुनावों को लेकर आगामी दिनों में अन्य समितियों का भी गठन किया जाएगा तथा चुनाव की तैयारियों को और अधिक गति दी जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: