बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक
बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक
बीकानेर। खाजूवाला पुलिस थाने में रखी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की बाइक गायब हो गई। हेड कांस्टेबल ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दी है। खाजूवाला के चक बीजीएम गुल्लूवाली निवासी अनिल यादव दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल में हेड कांस्टेबल हैं जो अपने गांव आता-जाता रहता है। करीब दो-ढाई माह पूर्व वह दिल्ली से बुलेट बाइक लेकर बीकानेर आया था।
अपने गांव से वापस दिल्ली लौटते समय उसने सुरक्षा की दृष्टि से खाजूवाला पुलिस थाने में बाइक खड़ी कर दी और अपने परिचित एएसआई को इसकी जानकारी दी। पिछले दिनों वह बीकानेर आया और खाजूवाला थाने बाइक लेने पहुंचा तो वह गायब थी। उसने थाने में पूछताछ की, लेकिन बाइक का पता नहीं चला। अनिल ने खाजूवाला पुलिस थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दी है। थाने से बाइक चोरी का यह मामला पुलिस अधिकारियों की जानकारी में है और चर्चा का विषय बना हुआ हे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ