बीकानेर में इस जगह सड़क हादसे में एक की मौत, घायल का पीबीएम में इलाज जारी
बीकानेर में इस जगह सड़क हादसे में एक की मौत, घायल का पीबीएम में इलाज जारी
बीकानेर। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक घायल है। घायल का पीबीएम में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार शाम को श्रीकोलायत के लोहिया रोड पर हुआ। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है।हादसे में पवन कुमार तथा भवानी मोटरसाइकिल से लोहिया की ओर से कोलायत आ रहे थे। कोलायत से करीब पांच किलोमीटर पहले अचानक सड़क पर गाय का बछड़ा आ गया। मोटरसाइकिल बछड़े से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पत्थर के साइन बोर्ड से जा टकराई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कोलायत अस्पताल पहुंचाया गया और बाद में गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जाया गया।
पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान भवानी की मौत हो गई, जबकि पवन कुमार का उपचार जारी है। दोनों युवकों के परिजन भी पीबीएम अस्पताल पहुंच गए। प्रारंभिक जानकारी में हादसे में किसी अन्य वाहन की भूमिका सामने नहीं आई है। क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को सुरक्षित रखवाया गया है। परिजनों की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ