दीये तले अंधेरा: कलेक्टर कार्यालय के पीछे पी पी ब्रांच रोड और कोर्ट का पिछले गेट के पास गंदगी का अंबार, जिम्मेदार बेखबर
दीये तले अंधेरा: कलेक्टर कार्यालय के पीछे पी पी ब्रांच रोड और कोर्ट का पिछले गेट के पास गंदगी का अंबार, जिम्मेदार बेखबर
बीकानेर। दीये तले अंधेरा की कहावत इन दिनों शहर के पीपी ब्रांच बैंक रोड, जिला कलेक्टर कार्यालय के पीछे कोर्ट के गेट के आगे और गवर्नमेंट प्रेस रोड तक जाने वाले मार्ग पर पूरी तरह चरितार्थ होती नजर आ रही है। पूरे क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा हुआ है और जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।हैरानी की बात यह है कि इस मार्ग से आला अधिकारियों का प्रतिदिन आना-जाना रहता है। इतना ही नहीं, भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष का निवास भी इसी रास्ते पर स्थित है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम में कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। गंदगी और बदबू के कारण राहगीरों के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।एक ओर देश के प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर के महत्वपूर्ण मार्गों पर फैली गंदगी इस अभियान की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से जल्द से जल्द सफाई कराकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ