बीकानेर: खेत में घुसकर दलित किसान से जातिसूचक गालियां देने का आरोप, छह नामजद सहित 5-10 अन्य पर मामला दर्ज
बीकानेर: खेत में घुसकर दलित किसान से जातिसूचक गालियां देने का आरोप, छह नामजद सहित 5-10 अन्य पर मामला दर्ज
बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र के जैतपुर रोही में एक दलित किसान के खेत में घुसकर गाली-गलौज करने, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार परिवादी जयपाल पुत्र रुघाराम, निवासी भाडेरा, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 जून 2026 की रात करीब 2 बजे आरोपी उसके खेत में घुस आए। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसका सार्वजनिक रूप से अपमान किया। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और खेत में विवाद एवं हंगामा किया, जिससे वह भयभीत हो गया।
परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर महाजन थाना पुलिस ने कालूराम, जाकिर बिसायती, कादिर बिसायती, फुसराज कसवां, इकबाल बिसायती, महबूब बिसायती, हनीफ बिसायती सहित 5 से 10 अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच आरपीएस अधिकारी रणवीर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ