Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

तूफान मुरासु आज रात 110kmph की रफ़्तार से आंध्र तट से टकराएगा, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Bansal
6 hours ago
तूफान मुरासु आज रात 110kmph की रफ़्तार से आंध्र तट से टकराएगा, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

तूफान मुरासु आज रात 110kmph की रफ़्तार से आंध्र तट से टकराएगा, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। तूफान अर्नब के बाद अब बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश के तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान सोमवार रात 11:30 बजे से मंगलवार सुबह 4 बजे के बीच ओंगोल के पास तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। सोमवार सुबह 5:30 बजे चक्रवात चेन्नई से करीब 200 किलोमीटर और नेल्लोर से 210 किलोमीटर दूर था। यह 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु में इसका असर दिखाई देने लगा है। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर स्थित मयपाडु बीच पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर 10 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। राज्य में एनडीआरएफ की तीन टीमें तैनात की गई हैं।

आंध्र प्रदेश: 90 जवानों की 3 NDRF टीमें तैनात
चक्रवात से निपटने के लिए एनडीआरएफ की चौथी बटालियन की तीन टीमें तमिलनाडु के अरक्कोनम क्षेत्र से रवाना की गई हैं। इन टीमों में कुल 90 जवान शामिल हैं। इन टीमों को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर, प्रकाशम और मार्कापुरम में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैनात किया गया है। बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों में चक्रवात का ज्यादा असर पड़ने की आशंका जताई गई है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में रविवार रात से बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में माधवरम में सबसे ज्यादा 11 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। एन्नोर पोर्ट और नुंगमबक्कम में 10-10 सेंटीमीटर बारिश हुई।

शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। 22 सबवे में से दो में पानी भर गया। जलभराव से निपटने के लिए चेन्नई नगर निगम ने पंप और फील्ड टीमों को तैनात किया है। स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है।

तिरुवल्लूर जिले के पझावेर्काडु में समुद्र में करीब 6 फीट ऊंची लहरें उठ रही हैं।

ओडिशा: पुरी में भारी बारिश, 300 से ज्यादा बचाव दल तैनात
ओडिशा के पुरी जिले में भी चक्रवात का असर दिखाई देने लगा है। सोमवार सुबह से भारी बारिश हो रही है और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। रायगढ़ा जिले में प्रशासन ने सभी 11 फायर स्टेशनों की टीमों को अलर्ट पर रखा है। एनडीआरएफ, ओडीआरएएफ और ओडिशा फायर सर्विस के 300 से अधिक बचाव दल तैनात किए गए हैं। मौसम विभाग ने गंजाम और गजपति जिलों में भारी बारिश, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है।

इन राज्यों में भी दिख सकता है असर
चक्रवात मुरासु का प्रभाव आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी देखने को मिल सकता है। इन राज्यों में अगले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: