बैंक खाते किराए पर ले लाखों की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार
चूरू। चूरू साइबर थाना पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने साइबर फ्रॉड के लिए खाते किराए पर देने और 9.60 लाख रुपए का अवैध लेनदेन करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि एएसपी सुनील कुमार व एएसपी दिनेश कुमार के सुपरविजन में डिप्टी विजय कुमार मीणा व सीआई कमल कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम ने आरोपी समीर खान उर्फ चीकू निवासी नया बास, चूरू को गिरफ्तार किया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने चूरू और सरदारशहर क्षेत्र से करीब 40 बैंक खाते खरीदकर साइबर ठगों को उपलब्ध करवाए थे। पुलिस इस मामले में एक आरोपी श्रीजय को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसपी ने बताया कि साइबर थाने के हैड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार द्वारा म्यूल अकाउंट्स की जांच करने के दौरान सामने आया कि समीर खान व उसके साथी श्रीजय नाई ने मिलकर श्रीजय के खातों में साइबर ठगी की 9.60 लाख रुपए की रकम का अवैध लेन-देन किया है। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ