Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

दंपती ने मकान बेचकर होम लोन की जानकारी छिपाई, खरीददार से से ठगे लाखों रुपये

Bansal
3 months ago
दंपती ने मकान बेचकर होम लोन की जानकारी छिपाई, खरीददार से से ठगे लाखों रुपये

 

दंपती ने मकान बेचकर होम लोन की जानकारी छिपाई, खरीददार से से ठगे लाखों रुपये
 बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में मकान बेचने के बाद उस पर पहले से बैंक का लोन होने की जानकारी छिपाने का मामला सामने आया है। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार एफ-545, मुरलीधर व्यास नगर निवासी सोनूराम पुत्र सुरेन्द्र कुमार सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने मनोज कुमार स्वामी और उनकी पत्नी राधा स्वामी से 23 लाख 50 हजार रुपये में मकान खरीदा था। आरोप है कि आरोपियों ने रजिस्ट्री कराकर मकान का कब्जा भी दे दिया, लेकिन मकान के मूल दस्तावेज नहीं सौंपे।परिवादी का आरोप है कि बाद में पता चला कि उक्त मकान पहले से ही बैंक में बंधक था और उस पर होम लोन चल रहा था। आरोप है कि मनोज कुमार स्वामी और राधा स्वामी ने यह तथ्य जानबूझकर छिपाया और बिना जानकारी दिए मकान बेचकर उनसे लाखों रुपये ले लिए।पीडि़त का कहना है कि यदि उसे पहले से मकान पर बैंक लोन और बंधक होने की जानकारी होती तो वह सौदा नहीं करता। इसे लेकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।नयाशहर थाना पुलिस ने मनोज कुमार स्वामी पुत्र ईश्वरदास स्वामी एवं राधा स्वामी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 316(2), 318(4), 318(5) तथा बीएनएसएस की धारा 175 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: