Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

तेज रफ़्तार निजी बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर घायल, मामला दर्ज

rk
4 months ago
तेज रफ़्तार निजी बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर घायल, मामला दर्ज

तेज रफ़्तार निजी बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर घायल, मामला दर्ज 

खुलासा न्यूज़। खाजूवाला थाना क्षेत्र में तेज गति और लापरवाही से चल रही एक निजी बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।  हादसा 26 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे चक 21 केजेडी पुलिया के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार दंतौर निवासी बलराम पुत्र रूपाराम बाजीगर अपनी पत्नी के साथ होंडा शाइन मोटरसाइकिल पर खाजूवाला से दंतौर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही झाला ट्रैवल्स की बस ने तेज गति व लापरवाही से मोटरसाइकिल के साइड में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दंपती सड़क पर उछलकर गिर पड़े और दोनों को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को खाजूवाला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बीकानेर रेफर किया गया, जहां वे वर्तमान में उपचाराधीन हैं।
पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर खाजूवाला थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: