बीकानेर: अब बाड़ेबंदी का खेल, उम्मीदवारों को इस जगह भेज सकती है कांग्रेस
बीकानेर: अब बाड़ेबंदी का खेल, उम्मीदवारों को इस जगह भेज सकती है कांग्रेस
बीकानेर। मतदान संपन्न होते ही बीकानेर के राजनीतिक आसमान पर जीत-हार के कयासों के साथ-साथ बाड़ेबंदी के बादलों ने घेर लिया है। बुधवार को जैसे ही वोटिंग का समय खत्म हुआ, वैसे ही प्रत्याशियों ने अपने-अपने बूथ और वार्ड के गणित जोड़ना शुरू कर दिया। लेकिन इन सबसे ऊपर पार्टियों के क्षत्रप और रणनीतिकारों की असली दौड़भाग शुरू हो गई है। दोनों ही प्रमुख दलों कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव परिणामों से पहले अपने प्रत्याशियों को सुरक्षित रखने के लिए रणनीतिक किलेबंदी पर काम करना शुरू कर दिया है। अब मुकाबला सिर्फ जनता के बीच नहीं बल्कि सियासी प्रबंधन और मनोवैज्ञानिक बढ़त का रह गया है।
एक तरफ जहां कांग्रेस अविश्वास और सुरक्षा की तलाश में मीलों दूर जाने की जुगत में है। कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार पार्टी प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी के लिए कर्नाटक का रुख कर सकती है। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, इसलिए वहां प्रत्याशी सुरक्षित रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ भाजपा अपने मजबूत संगठनात्मक ढांचे और सत्ता पक्ष होने के लाभ के साथ स्थानीय स्तर पर ही घेराबंदी पुख्ता करने में जुटी है। परिणाम चाहे जो भी हों, लेकिन बीकानेर में इस बाड़ेबंदी की चर्चा ने चुनावी पारे को एक बार फिर से गर्मा दिया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ