Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

जयपुर पहुंचे बीकानेर के कांग्रेसी, पार्षदों के टिकटों को लेकर बनी रणनीति, उम्मीदवार को इस तरह करना होगा आवेदन

Bansal sadi
6 hours ago
जयपुर पहुंचे बीकानेर के कांग्रेसी, पार्षदों के टिकटों को लेकर बनी रणनीति, उम्मीदवार को इस तरह करना होगा आवेदन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। आगामी निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, जयपुर में राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दरसिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सह प्रभारी चिरंजीवी राव सहित वरिष्ठ नेताओं ने बीकानेर जिले के प्रभारियों, जिलाध्यक्षों तथा विधानसभा क्षेत्रों के वर्तमान एवं पूर्व विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।


बैठक में टिकट के दावेदारों से आवेदन लेने, उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तथा चुनाव में जीत की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यह तय किया गया कि टिकट के इच्छुक दावेदार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकेंगे।
टिकट के दावेदारों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है। दावेदार इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से ऑफलाइन आवेदन भी जमा किए जा सकेंगे। आवेदन के लिए निर्धारित प्रोफार्मा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा, जिसके आधार पर दावेदार निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी दावेदारी पेश कर सकेंगे।

 


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पोर्टल पर प्राप्त होने वाले सभी ऑनलाइन आवेदनों की सूची जिला कांग्रेस कमेटी को भी भेजी जाएगी। इससे पार्टी के पास टिकट के सभी दावेदारों का रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा और स्थानीय स्तर पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा। बैठक में जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक अथवा विधानसभा प्रत्याशी, कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करें। स्थानीय स्तर से मिलने वाले फीडबैक और उम्मीदवार की चुनाव जीतने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए जीताऊ उम्मीदवारों का चयन कर टिकट विरतण करें। कांग्रेस की टिकट वितरण प्रक्रिया में इस बार जमीनी पकड़, स्थानीय स्वीकार्यता और चुनाव जीतने की क्षमता रखने वाले यूवा उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने पर जोर रहेगा।

 


आज की मीटिंग में जिला प्रभारी शिमला नायक, जिला सह-प्रभारी मुश्ताक खान, शहर जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी, पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी, श्रीडूंगरगढ़ पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, लूणकरनसर पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र मूण्ड, बीकानेर पूर्व प्रत्याशी यशपाल गहलोत, प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान आदि पदाधिकारी मौजूद रहें।

 

 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: