कांग्रेस का सांसदों को फरमान दिल्ली में रहें, शरद पवार की पार्टी का व्हिप
कांग्रेस का सांसदों को फरमान दिल्ली में रहें, शरद पवार की पार्टी का व्हिप
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है. 30 नवंबर से लोकसभा और 2 दिसंबर से राज्यसभा की कार्यवाही चलाने का फैसला किया है. संसद सत्र से पहले देश की राजनीति फिर से गरमा गई है. एक बार फिर से 'परिसीमन' और महिला आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है. शुक्रवार को दोपहर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी जबकि शाम 4.30 बजे विपक्ष संसद के विशेष सत्र की रणनीति को लेकर मीटिंग करेगी. माना जा रहा है कि इस सत्र में सरकार एक बार फिर परिसीमन और महिला आरक्षण को लागू करने से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पेश कर सकती है, जिसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरपार की लड़ाई के आसार बन गए हैं.
संसद के विशेष सत्र में सरकार परिसीमन-महिला आरक्षण बिल ला सकती है. सरकार के पास बिल पास कराने के लिए लोकसभा में 41 और राज्यसभा में 11 सांसद कम हैं. ऐसे में सरकार नंबर गेम जुटाने की कवायद शुरू कर दी है तो कांग्रेस विपक्षी दलों के साथ मिलकर अपनी रणनीति बनाएगी. शरद पवार के अगुवाई वाली पार्टी एनसीपी (एसपी) ने अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है. यह व्हिप केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए संसद के विशेष सत्र को लेकर जारी किया गया है, जिसमें परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) पर चर्चा और उसे सदन में पेश किए जाने की तैयारी है.
केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को अपने एक्स पर पोस्ट कर संसद के विशेष सत्र बुलाने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्यसभा के सभापति और लोकसभा के स्पीकर से संसद का सत्र बुलाने का अनुरोध किया है. इस दौरान जरूरी सरकारी कामकाज निपटाया जाएगा. 30 नवंबर को लोकसभा की बैठक होगी और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक होगीच इस तरह संसद की कार्यवाही 3 दिसंबर तक चलेगी। संसद का सत्र किस लिए बुलाया गया है, सरकार ने स्पष्ट नहीं किया. इसके बावजूद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि सरकार एक बार फिर से दोनों सदनों की बैठकों में परिसीमन-महिला आरक्षण बिल ला सकती है.
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ