बीकानेर की 15 पंचायत समितियों में आज चुने जाएंगे प्रधान, कांग्रेस को इतने में बहुमत
बीकानेर की 15 पंचायत समितियों में आज चुने जाएंगे प्रधान, कांग्रेस को इतने में बहुमत
बीकानेर की 15 पंचायत समितियों में प्रधान चुने जाएंगे। कांग्रेस ने नोखा और बीठनोक को छोड़कर सभी पंचायत समितियों में बढ़त बनाई हुई है। इन दो पंचायतों में भी मामूली बढ़त होने के कारण कांग्रेस उलटफेर कर सकती है। हालांकि, भाजपा सभी पंचायतों में अपने उम्मीदवार उतारने की कोशिश में हैं। छत्तरगढ़ पंचायत समिति बनने के बाद यहां पहली बार प्रधान का चुनाव होगा। इसके लिए छत्तरगढ़ उपखंड कार्यालय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उप जिला कलेक्टर पवन कुमार सुथार ने बताया- मतदान को देखते हुए कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग, सुरक्षा बंदोबस्त और पानी की व्यवस्था की गई है। छत्तरगढ़ पंचायत समिति में कुल 15 सदस्य हैं। इनमें कांग्रेस के 12, भाजपा का एक, एक निर्दलीय और एक आरएलपी का सदस्य है। संख्या बल के लिहाज से कांग्रेस की स्थिति मजबूत है, लेकिन पार्टी की ओर से प्रधान पद का प्रत्याशी तय करने को लेकर असमंजस बना हुआ है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ