पीबीएम में एक और प्रसूता की हालत गंभीर, अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों की बढ़ी चिंता
पीबीएम में एक और प्रसूता की हालत गंभीर, अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों की बढ़ी चिंता
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के मामले में एक और प्रसूता की तबीयत बिगड़ गई है। शारदा की हालत शनिवार को अचानक गंभीर हो गई। वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती शारदा की दोपहर में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों की चिंता बढ़ गई। अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया ने बताया कि शारदा की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में उसकी हालत गंभीर मानी गई है।
मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ट्रेकियोस्टॉमी के जरिए वेंटिलेटर सपोर्ट दिया जा रहा है। इसके तहत गर्दन के सामने वाले हिस्से में श्वासनली तक एक विशेष ट्यूब लगाई जाती है, जिससे मरीज को सीधे सांस पहुंचाई जाती है। आमतौर पर यह प्रक्रिया उन मरीजों में की जाती है, जिन्हें लंबे समय तक वेंटिलेटर की आवश्यकता होती है मेडिकल बोर्ड के सदस्य डॉ. परमेंद्र सिरोही ने बताया कि बुधवार दोपहर शारदा की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उसके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम होने लगा, जिसके बाद तत्काल सीनियर चिकित्सकों को बुलाया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ