Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

चिंतित: विद्यार्थियों का बीएड से मोह हुआ भंग, अब तक इतने ही आवेदन आए, अंतिम तिथि 5 मई

Bansal sadi
4 months ago
चिंतित: विद्यार्थियों का बीएड से मोह हुआ भंग, अब तक इतने ही आवेदन आए, अंतिम तिथि 5 मई


चिंतित: विद्यार्थियों का बीएड से मोह हुआ भंग, अब तक इतने ही आवेदन आए, अंतिम तिथि 5 मई
बीकानेर।  बीएड करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छा मौका है। इस बार प्री-बीएड परीक्षा में सीटों के मुकाबले आवेदन कम हो रहे हैं। ऐसे में बीएड करने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश निश्चित नजर आ रहा है। नोडल एजेंसी वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा ने 20 फरवरी से पीटीईटी प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी।
पूर्व में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च निर्धारित की गई। उसके बाद अंतिम तिथि को 20 अप्रैल तक बढ़ाया गया। 20 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या लगभग 92 हजार के करीब है। जबकि प्रदेश के 944 कॉलेज में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम की सीटें 1.06 लाख के करीब हैं।
सीटों के मुकाबले आवेदन कम आने पर नोडल एजेंसी ने इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने का एक मौका और दिया है। अब अभ्यर्थी 5 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि में 15 दिन की बढ़ोतरी की गई है। प्रवेश परीक्षा का आवेदन शुल्क 500 रुपए निर्धारित है।
7 मई तक गलतियां सुधारने का मौका
नोडल एजेंसी में ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि भी 7 मई तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 22 अप्रैल निर्धारित थी। अभ्यर्थी 200 रुपए शुल्क देकर ऑनलाइन आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। हालांकि नाम, फोटो, हस्ताक्षर जैसे मूल विवरण में बदलाव नहीं होगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: