बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह महिला और पुरुष ने एकसाथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी
बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह महिला और पुरुष ने एकसाथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक पुरुष और एक महिला ने एकसाथ फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार गांव लिखमीसर दिखनादा की रोही में एक खेजड़ी के पेड़ से दो शव लटके मिले है। लिखमीसर दिखनादा से राजेडू मार्ग पर स्थित एक गोशाला के सामने सड़क किनारे पेड़ पर एक ही चुन्नी से फंदा बनाकर दोनों शव लटके है। घटना की सूचना शेरुणा पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मौके के लिए रवाना हो गयी है, वहीं मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों की पहचान नहीं हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ