Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पूरे परिवार को जेल भिजवाने की बहू दे रही थी धमकी, सास ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Bansal sadi
3 months ago
पूरे परिवार को जेल भिजवाने की बहू दे रही थी धमकी, सास ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

पूरे परिवार को जेल भिजवाने की बहू दे रही थी धमकी, सास ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
हनुमानगढ़। जिले में पारिवारिक विवाद और मानसिक प्रताड़ना से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां कथित रूप से लगातार तनाव और धमकियों से परेशान होकर एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति ने पुत्रवधू सहित उसके माता-पिता पर प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए टाउन थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार टाउन क्षेत्र के वार्ड नंबर 34 स्थित गंगा विहार निवासी ने रिपोर्ट दी कि उसके पुत्र का विवाह करीब आठ वर्ष पहले संगरिया निवासी महिला से हुआ था। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि विवाह के बाद से ही पारिवारिक विवाद लगातार बढ़ता रहा और घर में अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती थी।
परिवादी के अनुसार पुत्रवधू  परिवार को दहेज के झूठे मामले में फंसाने और आत्महत्या कर पूरे परिवार को जेल भिजवाने की धमकियां देती थी। आरोप है कि इस मामले में उसके पिता और माता भी उसका साथ देते थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि परिवार की दुकान से होने वाली आय अपने पास रखती थी और संपत्ति अपने नाम करवाने को लेकर भी अक्सर विवाद करती थी। इन मामलों को लेकर कई बार पंचायत स्तर पर समझौते के प्रयास भी किए गए, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: