कलक्टर साहब प्लीज यह खड्डा भरवा दो नहीं तो हो सकती है कोई बड़ी दुर्घटना
कलक्टर साहब प्लीज यह खड्डा भरवा दो नहीं तो हो सकती है कोई बड़ी दुर्घटना
बीकानेर(शिव भादाणी)। बीकानेर शहर की सडक़ों की हालात बडी खराब है जगह जगह सडक़े टूटी हुई हे और बड़े- बड़े खड्डे बने हुए है जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। शहर की स्थिति देखकर ऐसा लगता है यह ना कोई प्रशासन है ना कोई राजनेता है पूरा शहर अपनी दुर्दशा पर रो रहा है सडक़, यातायात सहित कई ऐसी मूलभूत आवश्यकताएं है जिनकी हालात बेहद खराब है। मजे की बात तो यह है कि पब्लिक पार्क के जूनागढ़ के सामने बने तीन दरवाजों की हालात बेहद खराब है तीन दरवाजों के पास इतने बड़े खड्डे बने हुए है जहां दिन में दो चार लोग गिर कर चोटिल हो रहे है। जबकि इस गेट से प्रशासन के अधिकारी निकलते है लेकिन उनका ध्यान उधर नहीं जाता है। जानकारी लेने पर पता चला कि अधिकारियों द्वारा कलक्टर को इस बारे में कभी जानकारी नहीं दीे कि आपके परिसर कार्यालय के पास ही सडक़ की स्थिति भयंनक खराब है। अगर थोड़ी सी बरसात आ जाए तो इन खड्डों में पानी भरने से कोई भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। वहीं दरवाजे के पास एक पाईप बाहर सडक़ पर निकला हुआ जिससे गंभीर घटना घट सकती है अगर अंधेरे में कोई वाहन चालक आये और दरवाजे के पास थोड़ा भी इधर उधर हुआ तो वो उस पाइप के चपेट में आ सकता है। जब कलक्टर परिसर के ये हालात है तो फिर पूरे शहर के हालात इससे भी खराब होंगे।
वहीं यातायात पूरी तरह से पुलिस फेल है शहर के फड़बाजार पोईट, रोशनघर चौराह, अम्बेडकर सर्किल, रानी बाजार पुल , अण्डर पास, कोटगेट, सांखला फाटक सहित कई ऐसे इलाके है जहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। पुलिस प्रशासन की लाख कोशिश के बाद यातायात नियंत्रण नहीं हो रहा है। लोगों को दिन में कई बार यातायात से दो चार हाथ होना पड़ रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ