Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

अन्नपूर्णा रसोई का कलक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्था रहें चाक-चौबंद

rk
7 hours ago
अन्नपूर्णा रसोई का कलक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्था रहें चाक-चौबंद

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने मंगलवार को नोखा के डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय छात्रावास तथा नगर पालिका द्वारा संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया।
जिला कलेक्टर ने अंबेडकर छात्रावास में आवासित बच्चों के लिए आवास, भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने बच्चों से व्यवस्था सम्बंधी फीडबैक लिया और उन्हें आगे बढऩे की सीख दी। उन्होंने छात्रावास की क्षमता और वर्तमान में प्रवेश की स्थिति की जानकारी ली।

 


जिला कलेक्टर ने  अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रतिदिन के मेन्यू के बारे में जाना और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रसोई में पेयजल, साफ-सफाई और गर्मी के मद्देनजर कूलर और पंखों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उन्होंने भोजन करने वाले लाभार्थियों से व्यवस्थाओं के बारे में जाना। 

 


जिला कलेक्टर ने नोखा के उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और उप कोष कार्यालय का अवलोकन किया। कार्यालयों की विभिन्न शाखाओं के कार्यों के बारे में जाना। अधिकारियों को नियमित जनसुनवाई, रात्रि चौपाल और भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पत्रावली बेवजह लंबित नहीं रहे। संपर्क पोर्टल के प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण किया जाए। प्रत्येक अधिकारी आमजन को अधिक से अधिक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य करें।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan
Share: